मूक बधिर व अंध विधार्थियों के लिए दो दिवसीय शिविर शुरू हुआ

Jul 22 2023

ग्वालियर। जेसीआई सीनियर मेम्बर एसोसिएशन व आर्ट ऑफ़ लिविंग के संयुक्त तत्वधान से शासकीय मूक बधिर व अंध विधार्थियों के लिए 22 जुलाई शनिवार से दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक चला जिसमें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्रेया चुग बच्चों को प्रशिक्षित कर रही है।
शिविर में बच्चों को पज़ल्स बताए गए साथ ही उनकी आँखों को बंद कर के उनसे मोम के कलर व स्केच पेन के द्वारा बच्चों से पेंटिंग बनवायी गई। साथ ही ब्लाइंड फोल्ड में उनसे कलर्स की चित्रों की एवं नंम्बर की पहचान करायी गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम में अभिवावक उपस्थित रहे। 
जेसीआई सीनियर मेंबर्स एसोसिएशन ने नार्मल बच्चों के लिए भी रेडिसन होटल में भी इस कार्यक्रम को किया गया। जिसमें कऱीब 60 बच्चों ने पार्टिसिपेट किए।
हमारे बीच में जो प्रशिक्षक है। वह विगत 30 वर्षों से आर्ट ऑफ़ लिविग की शिक्षिका है। आप कऱीब 12 लाख बच्चों को प्रशिक्षित कर चुकी है। इस कार्यक्रम में कऱीब 125 बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षित  किया गय।  
सीनियर मेम्बर एसोसिएशन की चैयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा ने कहाँ हमारा मुख्य उदेशय इन बच्चों की लाइफ को थोड़ा आसान बनाना है, इनके जीवन को सरल बनाना है। 
कार्यक्रम में बेंगलोर से रुक्मणी दीदी, संगीता झा, आरएस भदोरिया, मंगेश इंदुलकर, नीरज मंगल, रागिनी, हरीश प्रजापति, भानू प्रताप सिंह, मौजूद रहे।