ब्रांड ग्वालियर अवार्ड सम्मान 10 लोगों को दिया गया
Jul 22 2023
ग्वालियर। हम फाउंडेशन और सॉर्टेड स्क्वायर द्वारा ब्रांड ग्वालियर प्रोजेक्ट के तहत ब्रांड ग्वालियर अवार्ड सम्मान आयोजित किया गया। यह अवार्ड 10 अलग-अलग कैटेगरी में दिए गए। इस आयोजन में शहर के उन गुणीजनों का सम्मान किया गया जो ग्वालियर को ग्लोबल ले जाने के लिए अपने स्तर पर अग्रसर हैं। हम संस्था के ब्रांड ग्वालियर प्रोजेक्ट के संस्थापक आकाश अरोरा ने सबसे पहले संस्था की आठ वर्षो की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमे उन्होंने युवा और कौशल विकास पर संस्था के महत्वपूर्ण कार्यों का वर्णन किया जिसमे सीईओ अंडर 18 और ग्वालियर स्टार्टअप नेटवर्क की भूमिका पर चर्चा हुई।
ब्रांड ग्वालियर अवार्ड सम्मान अरूण राउत, प्रभात राय, इंदर शेजवानी, डॉ एसएस भाकर, मनोज चौरसिया, श्रीमती मनीषा मोतीरमानी, धैर्य सिंघल, रजत अनेजा, तुषार धवन, आकाश अरोरा, खुशबू तोमर आदि को सम्मान मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीण पाठक विधायक, विशिष्ठ अतिथि जीडी लड्ढा पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स व डॉ एनएन लाहा वरिष्ठ समाज सेवक उपस्थित रहे। साथ ही हम संस्था के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य श्रीमती अंजलि गुप्ता बत्रा, श्रीमती अलका चतुर्वेदी और अरुण प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक प्रवीण पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि में से हम में आने का विचार जमीनी हकीकत पर लाने का कार्य संस्था विगत आठ वर्षों से कर रही है। युवाओं द्वारा संचालित ब्रांड ग्वालियर प्रोजेक्ट शहर को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने में कामयाब होता दिखता है और इसी के साथ हम सब का हर संभव सहयोग इस प्रोजेक्ट को मिले यही एक प्रयास हम सबको करना चाहिए।
जीडी लड्ढा ने संस्था सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का यह संगठन अद्भुत है और ये मुहीम ब्रांड ग्वालियर बहुत उम्दा सोच है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के स्टार्टअप्स को हर संभव रूप से मदद करने के लिए वह हमेशा तैयार हैं और रहेंगे।
डॉ लाहा ने कहा कि ग्वालियर को ब्रांड बनाने का बीज हम स्कूली छात्रों में ही बोना होगा। यह जब होगा जब उनको शहर के रिसोर्सेज और स्माभ्वनाओं के बारे में ज्ञान होगा। संस्था को युवाओं के साथ आने वाली पीढ़ी पर कार्य करना शुरू कर देना चाइए।
इस अवसर पर आलेख पत्रिका का हेल्थ एडिशन विमोचित हुआ और ग्वालियर क्रिकेट लीग का जर्सी लॉन्च भी हुआ।
कार्यक्रम का संचालन खुशबू तोमर और रोहन शाक्य ने किया। कार्यक्रम में मुकुल गुप्ता, सुशांत सांघी, कनिष्क गुप्ता, राम ठाकुर और अमर सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। थ्री एएम क्लब के हिमांशी त्यागी और श्रेष्ठ निरंजन ने सिंगिंग परफॉर्मेंस भी दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









