पत्रकार अतुल के घर पहुंचे सिंधिया दो साल की बेटी को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली
Jul 22 2023
ग्वालियर। लापरवाही से बीच सडक़ पर खुले छोड़े गए सीवर चेंबर में सात दिन पहले गिरकर 26 वर्षीय पत्रकार अतुल राठौर घायल हो गया था। 48 घंटे बाद उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन पीडब्लयूडी के अफसरों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। गत देर रात को केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मृतक पत्रकार अतुल के घर पहुंचे और उनके परिजन से मुलाकर कर ढांढ़स बंधाया। अतुल की दो साल की बेटी है। सिंधिया ने पत्रकार की बेटी के सिर पर हाथ रखकर कहा कि इसकी आप चिंता न करें यह हमारी जिम्मेदारी है। बाहर आकर सिंधिया ने कहा है कि हमने अपना एक युवा व होनहार साथी खोया है। यह दुख की घड़ी है।
पत्रकार अतुल राठौर के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लापरवाही करने वाले अफसरों पर अब तक कोई एक्शन नहीं लिए जाने की बात कही तो सिंधिया का कहना था कि इस मामले में एफआईआर तो दर्ज हो गई है। विभागीय जांच भी हो रही है। जल्द ही लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने अपना एक युवा साथी खो दिया है। हमें देखना होगा कि हम उसके परिवार के लिए क्या कर सकते हैं। यह दुख की घड़ी है।
आपको बतादें कि पुरानी छावनी निवासी अतुल राठौर (28) मीडियाकर्मी हैं। हर दिन वह चार शहर का नाका प्रताप नगर कॉलोनी के गेट के सामने से अपने ऑफिस आकर दिन भर काम करते थे और रात को इसी रास्ते से घर लौटते हैं। शनिवार (15 जुलाई) की रात अतुल अपने घर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। अभी वह चार शहर का नाका शर्मा फार्म होते हुए प्रतापनगर कॉलोनी के गेट के सामने से गुजर रहा था तो अचानक सडक़ पर खुले पड़े सीवर चेंबर में बाइक का पहिया आ गया। पहिया सीवर चेंबर में पड़ते ही अतुल बाइक से उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरा और गंभीर तरीके से घायल हो गया। जिस समय यह घटना हुई आसपास काफी अंधेरा था वहां स्ट्रीट लाइट्स भी बंद थी। राहगीरों ने जब अतुल को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी और घायल को जेएएच पहुंचाया गया था, लेकिन 48 घंटे बाद उसने जिंदगी की जंग हारते हुए दम तोड़ दिया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









