केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने भंते सद्धातिस्स को श्रद्धांजलि दी

Jul 22 2023

ग्वालियर। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को थाटीपुर स्थित पुष्प बुद्ध विहार में पहुंचकर भंते सद्धातिस्स थेरो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री सिंधिया ने संत पुष्प साहेब एवं उनके अनुयायियों को सांत्वना प्रदान करते हुए कहा कि बौद्ध भिक्षु किसी जाति के नहीं अपितु संपूर्ण समाज के होते है। आप सब पर आई विपत्ति की घड़ी में सरकार और हम सब आपके दु:ख के सहभागी है।
इस मौके पर बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, अजाक्स जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम टमोटिया, पोहप सिंह जाटव, शिवराम जाटव, अतर सिंह जाटव, नरेन्द्र गोयल, खगेन्द्र स्वरुप, अजय सोनी, पुत्तू सिंह परिहार सहित कई लोग शामिल थे।