पुलिस वीआईपी ड्यूटी में शहर की सडक़ों पर जाम
Jul 21 2023
ग्वालियर। वीआईपी ड्यूटी में शहर की पुलिस और यातायात पुलिस के लगे होने के चलते उन रास्तों पर जहां से वीआईपी मूवमेंट नहीं था, जाम के हालात बनते रहे और वाहन चालक परेशान हुए। लेकिन यहां पर उनकी मदद के लिए कोई नहीं था। कई जगह पर तो विवाद की नौबत तक आ गई।
शुक्रवार को शहर में वीआईपी ड्यूटी के चलते अधिकतर यातायात प्वाइंट सूने थे और ट्रेफिक डायवर्ट के चलते कुछ रास्तों पर जाम की हालत बन गई। पुलिस नहीं होने पर जिसे जहां से जगह मिली वह उधर से अपने वाहन को निकालने लगा, जिससे हालत बिगड़ती गई और जाम लग गया। सबसे ज्यादा जाम की हालत फूलबाग और उसके आस-पास की लिंक मार्गो पर नजर आई।
एक दूसरे से उलझते रहे लोग
फूलबाग चौराहे के पास जाम के दौरान लोग पहले अपना वाहन निकालने को लेकर एक दूसरे से उलझ गए और विवाद की नौबत आ गई। जिससे कुछ देर के लिए यातायात रूक गया और विवाद बढ़ता उससे पहले अन्य वाहन चालकों ने उन्हें समझाया, तब कही मामला शांत हुआ। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









