कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रियंका गांधी को ज्ञापन पत्र दिया

Jul 21 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी ने मध्यप्रदेश के विकलांग जनों को स्वाबलंबी बनाए जाने व सन 1995 की धारा 62 के अन्तर्गत विकलांग जनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ें जाने हेतू, समाज में एक समान अधिकार ओर पूर्ण भागीदारी तुरंत कार्यवाही के तहत विकलांग जनों के जीवन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रोजी रोटी से जुड़ी विकलांग जनों की 21- सूत्रीय मांगों को आगामी 2023 के चुनाव से पहले, गंभीरता से विचार कर मानवीयता के आधार पर कांग्रेस के वचन पत्र में सामिल किये जाने को लेकर शुक्रवार को फूलबाग स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्मारक पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुष्पमाला भेंट कर अनूप जौहरी, जीतू यादव, परमाल सिंह कुशवाह, दिनेश प्रजापति, गौरव सिंह तोमर ने विकलांगजनों के नेतृत्व में विकलांगजनों से जुड़ी 21 सूत्रीय मांग पत्र दिया।