10 टीवी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया

Jul 21 2023

ग्वालियर। हम फाउण्डेशन भारत मध्यप्रदेश मध्य भारत प्रांत शाखा समर्पण ग्वालियर एवं शाखा संस्कृति ग्वालियर का नि-क्षय मित्र योजना के अंतर्गत 10 टीवी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया गया। संगठन अपने धैवाक्य  साहचर्य, सहयोग, सेवा, संस्कार, संस्कृति पर चलता हुआ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 100 से अधिक सदस्य पदाधिकारियों ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण कर नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त भारत योजना में अपना सहयोग प्रदान कर रहा है। 
ग्वालियर महानगर में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रगान प्रसारण समिति के दिनेश शुक्ला के मार्ग दर्शन में मेजर सतीश पाठक, श्रीमती विद्या कुशवाह, गजेन्द्र जैन, डॉ.राहुल गुप्ता, डॉ. पुष्पेंद्र सेंगर, दिनरंजन श्रीवास्तव एवं डॉ. श्रीमती नीलम दीक्षित ने 10 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरण जनकगंज स्थित हनुमान चौराहे पर राष्ट्रगान प्रसारण के उपरांत किया गया।
एड. निशिकान्त चौधरी के नेतृत्व में इस योजना के सुचारू रूप से संचालन हेतु एक समिति का गठन कर समस्त जिलों में जिला समन्वयक बनाये गए है। निरंतर छ: माह चलने वाले इस योजना में प्रतिमाह नि-क्षय मित्रों के माध्यम से पीडित मरीजों को राशन सामग्री का वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर शाखा समर्पण के मुकुंद लघाटे, संजय प्रजापति, बाल कुमार तिवारी, जितेंद्र शर्मा, आबिद खां, किशन तोमर, रामकिशन प्रजापति, मुन्नालाल, प्रवीण गुप्ता, प्रकाश पाल, अनुराग, मिश्रा, श्रीमती डॉ. मिथलेश बघेल, श्रीमती चेतना तोमर, श्रीमती आस्था सिंह, श्रीमती जयंती पाल, श्रीमती रेखा रजाक, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, श्रीमती चतुर्वेदी, शिवानी आदि मौजूद रही।