अखंड ज्योति पूर्णाहुति के साथ शहर से बिदा हुई
Jul 20 2023
ग्वालियर। संत आशाराम बापू द्वारा लोक कल्याण की मंगल भावना संपूर्ण भारत भर में विगत पांच वर्षों से भक्तों के घर घर पावन करती एक माह से ग्वालियर नगरी में धूम मचाती भ्रमण कर रही अखंड ज्योति को ससम्मान श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल, बाल संस्कार मंडल, ऋषि प्रसाद सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने आश्रम प्रांगण में धूमधाम के साथ भावभीनी पूर्णाहुति के साथ बिदाई दी गई।
अखंड ज्योति प्रभारी राजू भाई की चार सदस्यीय टीम के साथ भव्य रथ नुमा वाहन से नगर जिला प्रांत भ्रमण करती ऋषि गालव की धरा में गली मोहल्लों में हरिनाम की धूम मचाती भक्तों के घर घर आनंदोत्सव के साथ पवित्र आध्यात्मिक रस की वर्षा करती नित्य विजय महाराज की गीता भागवत सत्संग और नित्य भंडारे प्रसादी ग्रहण साधक स्वयम को धन्य महसूस कर रहे थे।
भावभीनी पूर्णाहुति के साथ यह क्रम थमसा गया। भावभीनी बिदाई के अवसर पर दिव्य अखंड ज्योति का आश्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने माल्यार्पण पुष्प वर्षा पूजा अर्चना वंदन के साथ सामूहिक मंगल आरती की गई। जिसमें सभी शहर वासियों की सुख शांति समृद्धि हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। पूरे शहर भर में डीडी नगर, पिंटो पार्क, मुरार, हजीरा, किलागेट, आनंद नगर, बहोड़ापुर, मोतीझील, महाराज बाड़ा, सिकंदर कंपू समेत भक्तों के घर घर भव्य स्वागत संकीर्तन यात्रा हरिनाम प्रभात फेरी के माध्यम पूरे माह अलख जगाती दिव्य अखंड ज्योति ग्वालियर से हर्षोल्लास आनंद बरसाती हुई गाते बजाते बिदा हो गई।
आश्रम में आयोजित गरिमामय बिदाई समारोह में अर्जुन भाई, विजय महाराज समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल रहे। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने प्रेस को दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









