हिंदू महासभा ने पाकिस्तान का झंडा सडक़ पर घसीटकर जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए
Jul 19 2023
ग्वालियर। फूलबाग चौराहे पर बुधवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने शहीद मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस विशेष मौके पर हिंदू महासभा ने पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने पर आक्रोश जताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस कार्यक्रम में बड़े स्तर पर हिंदू महासभा के जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बंधुओं उठो, चलो, स्वातंत्र्य लक्ष्मी की पावन अर्चना हेतु अत्याचारी शत्रुओं पर प्रहार करो के उद्घोष के साथ ब्रिटिश सेना की बंदूकों के सामने चट्टान बनकर खड़े हो जाने वाले 1857 की क्रांति के अग्रदूत, वीर सपूत, मंगल पाण्डेय की बुधवार को जयंती थी, इस अवसर पर ग्वालियर में हिंदू महासभा ने मंगल पांडे की जयंती मनाई, उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये और उन्हें नमन किया।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले मंगल पांडे को आज हमने श्रद्धांजलि दी है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। हिन्दुओं का 150 साल पुराना मंदिर तोड़ दिया गया, वहां की संसद, वहां का मानवाधिकार आयोग मानता है कि हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। फिर भी हमले कम नहीं हो रहे इसलिए अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









