आधा सैकड़ा से ज्यादा स्कूली बसोंं में ना फायर सिस्टम, ना कैमरे, हुई कार्रवाई
Jul 19 2023
ग्वालियर। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा जांचने निकली पुलिस उस समय दंग रह गई, जब नदी गेट चौराहे पर एक स्कूल बस को पकड़ा और जांच की तो पता चला कि बस में ना तो फायर सिस्टम है और ना ही उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे है। पुलिस ने बस चालक को पकडक़र उसे चालान थमा दिया। इसी तरह अलग-अलग चौराहों पर चेकिंग कर पुलिस ने आधा सैकड़ा से ज्यादा वाहन चेक किए और उनके जुर्माना राशि लेकर कार्रवाई की।
कुछ दिन पहले स्कूली बस के चालक ने शराब के नशे में बस चलाने और एक दीवार में टक्कर मारने के बाद यातायात पुलिस की नींद टूटी और वह बसों को जाचने के लिए मैदान में उतरी। जहां बसों के खिलाफ अभियान चलाकर नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की थी, बुधवार की सुबह से ही फिर एक बार यातायात पुलिस सडक़ों पर उतरी और मात्र एक घंटे में आधा सैकड़ा चालान कर दिए।
पंद्रह चौराहो पर चेकिंग
बुधवार की सुबह यातायात पुलिस ने मध्य, कंपू और मेला थाना क्षेत्र में पंद्रह स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए, जिसमें डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया, नरेश अन्नोटिया, हरिओम सेंगर, अभिषेक रघुवंशी, हिमांसू तिवारी और सोनम पाराशर के साथ ही अन्य बल मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









