जेएएच की पार्किंग से बाइक चोरी की शिकायत पर युवक को ठेकेदार व उसके लडक़ों ने जमकर पीटा
Jul 19 2023
ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल परिसर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी चले जाने की शिकायत करने पर पार्किंग ठेकेदार व उसके लडक़ों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। घायल युवक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर निवासी बल्ले पुत्र छिद्दाराम के कोई रिश्तेदार जयारोग्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं बुधवार की सुबह जब बल्ले का भनजा अस्पताल पहुंचा तो उसने पार्किंग की रसीद कटवाकर परिसर में मोटरसाइकिल खड़ी कर दी।
जब थोड़ी देर बाद लौटकर आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली फिर उसने अपने मामा बल्ले को फोन करके अस्पताल बुलाया और बाइक चोरी की जानकारी दी। बल्ले ने जब पार्किंग वालों से वाहन चोरी की शिकायत की तो बहस होने लगी और मामला इतना बढ़ गया कि पार्किंग ठेकेदार न उलटा बल्ले के साथ मारपीट शुरू कर दी, बल्ले को इतना पीटा गया कि गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









