चेबर ऑफ कॉमर्स की नवीन टीम बेहतर कार्य कर रही है: डॉ. गंगवाल

Jul 19 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) की 2023-2026 टीम का गठन 18 जनवरी 2023 को हुआ था। 18 जुलाई 2023 को कार्यकाल के छह माह पूर्ण होने पर चेबर पदाधिकारियों द्बारा प्रथम बार छह माह का रिपोर्ट कार्ड चेबर के सदस्यों के समक्ष चेबर भवन में सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर संस्था की नव सुसज्जित डायनामिक वेबसाइट का लोकार्पण एवं स्व‘छता की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यगण डॉ. वीरेन्द्र कुमार गंगवाल, अरविन्द अग्रवाल एवं विजय गोयल के साथ ही नवीन टीम के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुत अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुत सचिव पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल मंचासीन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व अध्यक्षगणों का अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज हम अपना रिपोर्ट कार्ड अपने परिवार व पूर्व अध्यक्षगणों के समक्ष रख रहे हैं, जिनसे हमने कार्य करना सीखा है। हम पदाधिकारी एक टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं, जब भी किसी कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा कर जाती है, तो सभी समान भाव से उस पर कार्य करते हैं, हम आगे भी इसी भांति कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्षगण एवं पदाधिकारियों द्बारा एक लिंक के माध्यम से चेबर की डायनामिक वेबसाइट का लोकार्पण किया गया।
साथ ही, स्वच्छता पोस्टर का विमोचन भी किया गया। पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज कार्यक्रम में बड़ी सुखद अनुभूति हुई कि हम आज अपने परिवार के समक्ष बैठक अपने कार्यों का यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं।