एमआईटीएस में हुआ फैकल्टी इंडक्सशन प्रोग्राम

Jul 19 2023

ग्वालियर। एमआईटीएस में इुधवार को नई फैकल्टी के लिए टीचिंग लर्निंग मेथडलॉजीज की जानकारी एवं नई तकनीकी का उपयोग करके छात्रों को कैसे विषय विशेष से अवगत कराएं  इस विषय वस्तु पर आधारित फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम इंटरनल क्वालिटी अस्सेस्मेंट सेल के तत्वाधान में कराया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संस्थान के निदेशक डा आरके पंडित ने नई फैकल्टी को बताया कि एमआईटीएस टीचिंग लर्निंग एवं इवैल्यूएशन को प्रथम महत्व का विषय मानता है।  क्वालिटी इम्प्रूवमेंट में के लिए सतत प्रयास का ही परिणाम है कि एमआईटीएस समाज को अच्छे इंजीनियर, रिसर्चर, वैज्ञानिक एवं एडमिनिस्ट्रेटर देता रहा है।
 उन्होंने सभी नई फैकल्टी को कहा कि छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए फैकल्टी की अहम् भूमिका होती है। उन्होंने बताया की एमआईटीएस हर सेमेस्टर में दो बार फैकल्टी फीडबैक लेता है इस आधार पर करेक्टिव एक्शन निर्धारित होता है। फैकल्टी ने सत्य एवं निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में डीन अकादमिक्स डा मंजरी पंडित, रजिस्ट्रार डा प्रतेश जायसवाल एवं सभी विभागध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रेस को यह जानकारी संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।