चिराग के हत्यारों को फांसी दो, हत्या में शामिल आरोपितों को पुलिस पकड़े
Jul 19 2023
ग्वालियर। चिराग हत्याकांड से आक्रोशित परिजन व रिश्तेदारों ने कलेक्टर व एसएसपी से आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही आरोपी अंश जादौन के घर बुलडोजर चलाने तथा हत्या में शामिल लोगों को पकडऩे की मांग की। करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोग ज्ञापन देने के लिए पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय। कलेक्ट्रेट में एसडीएम प्रदीप तोमर ने ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
इधर एसएसपी राजेश चंदेल ने ज्ञापन लेते हुए कठोर से कठोर सजा दिलाने की बात कही तथा सभी आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस टीम लगी है।
गौरतलब है कि डबरा के रहने वाले चिराग शिवहरे का शव कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास नाले में अध जली हालत में पड़ा मिला था। जांच में सामने आया कि चिराग की हत्या उसकी महिला दोस्त दृष्टि और उसके दोस्त अंश जादौन ने मिलकर की है। चिराग के शव को गाड़ी में डालकर शहर में घूमे और कंडे तथा पेट्रोल खरीदकर जला दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









