जिन्दगी की जंग हारा अतुल दो दिन से था अस्पताल में भर्ती चेंबर में बाइक गिरने से हुआ था घायल

Jul 18 2023

ग्वालियर। चेंबर में गिरकर घायल हुए मीडियाकर्मी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मीडियाकर्मी दो दिन पहले ड्यूटी खत्मकर घर जाते समय चार शहर का नाका पर एक खुले सीवर में बाइक का पहिया जाने के बाद गिरकर घायल हुआ था। हादसे के बाद ही उसकी हालत ंगभीर थी और जेएएच में उसका उपचार चल रहा था। मीडियाकर्मी की मोत का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और उसका शव पीएम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।चार शहर का नाका निवासी अतुल राठौर अनादी चेनल में काम करता था और रविवार की रात ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था। अभी वह चार शहर का नाका पहुंचा था कि तभी खुले पड़े सीवर चेंबर में उनकी बाइक का पहिया फंस गया और वह गिरकर घायल हो गया था। घायल अतुल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दियासिर में आई थी गंभीर चोटेंबताया गया है कि जहां पर हादसा हुआ था, उस जगह चेंबर खुला था और चेंबर में जाने से उनकी बाइक की रिम टूट गई थी और उनके सिर तथा शरीर में गंभीर चोटे आई थी। बताया गया है कि अतुल अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था और उसके परिवार में बुर्जु मां, पत्नी और एक बेटी है। छात्रा व युवक ने फांसी लगाईगिरवाई थाना क्षेत्र के बिरथरियों का पुरा निवासी पंद्रह वर्षीय सोनम छात्रा है और बीते रोज उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके पिता शेर सिंह कुशवाह ने सोनम को आवाज दी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया तो वह कमरे में पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खिड़की से झांक कर देखा तो सोनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों से उसने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी निवासी 45 वर्षीय विनोद बाथम पुत्र मातादीन बाथम ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। विनोद के बारे में पता चला है कि वह किराना व्यवसायी था और घर पर ही किराने की दुकान चलाता था। घटना का चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया हैदुकान में लगाई फांसी
बताया गया है कि सुसाइड करने के लिए विनोद दुकान में पहुंचा और फांसी लगा ली। घटना का पता सुबह चला जब वह बिस्तर पर नहीं मिला तो परिजन उसे तलाशते हुए दुकान में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौतपड़ाव थाना क्षेत्र के झण्डाधारी हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तानसेन नगर निवासी साहिल पुत्र श्यामसुन्दर शर्मा दो दिन पहले किसी काम से पड़ाव चौराहा जा रहा था। अभी वह झण्डाधारी हनुमान मंदिर के पास पहुंचा ही था कि तभी अज्ञात वहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया