चेकिंग में मिले बाइक चोर, कट्टा मिला दो बाइक मिली, कंपू में लूट का खुलासा ग्वालियर। चेकिंग कर रही हजीरा थाना पुलिस को यादव धर्मकांटा पर चार बाइक चोर हाथ लगे हैं, जिनसे पूछताछ के बाद दो बाइक व कट्टा बरामद हुआ है। साथ ही कंपू में आठ दिन पहले हुई एक लूट का खुलासा हुआ है। पकड़े गए चोर पुलिस के हाथ आने से पहले करीब डेढ़ किलोमीटर तक भागे थे, लेकिन पुलिस अलर्ट थी और उन्हें दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर शहर में हुई अन्य लूट व चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटाने में लग गई हैथाना प्रभारी हजीरा संतोष सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश यादव धर्मकांटा इलाके से शराब की तस्करी कर लाने वाले हैं। इसका पता चलते ही एसआई मुनेन्द्र सिह और एएसआई राजवीर सिंह को प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक दिनेश तोमर, मनीष गुर्जर, श्रीकृष्ण राठौर, संदीप जाट और जितेन्द्र जादौन की दो टीमें बनाकर चेकिंग के निर्देश दिए। जिस पर एक टीम ने यादव धर्मकांटा और दूसरी टीम ने यादव धर्मकांटा स्थित पुल के पास चेकिंग शुरू की। यादव धर्मकांटे पर चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर दो बाइकों से आ रहे युवकों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और अपनी बाइक पुल की तरफ मोड़ दी। पुलिस टीम उनके पीछे लगी और पुल के पास चेकिंग कर रही पुलिस को अलर्ट किया, दोनों तरफ से घिरने पर बाइक सवार चारों युवक बाइक को सड़क पर छोड़कर भागे तो पुलिस भी उनके पीछे लग गई। करीब डेढ़ किलोमीटर भागने के बाद पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ लिया।कमर में लगा था कट्टापुलिस ने पकड़े गए युवकों की तलाशी ली तो एक युवक के पास कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कट्टा और बाइकों को जब्त कर पूछताछ की तो पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अमित शर्मा लाइन नंबर एक, शिवम राजावत निवासी तानसेन नगर, सुजल कुशवाह निवासी गोसपुरा नंबर दो और अशोक गोस्वामी निवासी मेवाती मोहल्ला बतायाइंदरगंज और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से चोरी की थी बाइकपुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि बाइकें उन्होंने इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित अचलेश्वर मंदिर और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर से चोरी की थी। कंपू में लूटा था डिलीवरी बॉयपुलिस को पूछताछ में पता चला है कि इन्हीं चोरों ने दस जुलाई को कंपू थाना क्ष

Jul 18 2023