दोस्ती में दगा, 13 लाख का लगा फटका ग्वालियर। आर्थिक स्थिति खराब होने पर दोस्त की मदद करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया और अब जब उसकी हालत सुधरी और उसने अपने पैसे वापस मांगे तो पैसे लौटाने के नाम पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के न्यू चंद्र नगर की है। घटना का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैपड़ाव थाना क्षेत्र के न्यू चंद्र नगर निवासी राजेन्द्र सिंह जादौन पुत्र एनके सिंह जादौन ने शिकायत की है कि उनकी मित्रता किलागेट निवासी वीरेन्द्र पटेल से है। वर्ष 2020 में वीरेन्द्र की आर्थिक स्थिति खराब होने पर उसने उनसे तेरह लाख बीस हजार रुपए की मदद मांगी थी और उसके एवज में उन्हेें पांच चेक दिए थे। मित्रता होने के कारण उन्होंने उसे रुपए दे दिए और अब जब उसकी आर्थिक स्थिति बढिय़ा हो गई तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। काफी परेशान होने के बाद जब उन्होंने रुपए नहीं दिए तो उनके दिए गए चेक बैंक में लगाए तो चेक बाउंस हो गएमिली धमकी जब उन्होंने अपने रुपए वापस पाने के लिए वीरेन्द्र पर दबाव बनाया तो उसका व्यवहार ही बदल गया और रुपए लौटाने से इनकार करते हुए साफ बोल दिया कि रुपए भूल जाओ नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी और धोखे का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैवर्जनपीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगीपीएस यादव, थाना प्रभारी पड़ाव
Jul 18 2023
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









