तेजाब पीने से महिला की मौत, पति व ससुरालवालों पर तेजाब पिलाने का आरोप

Jul 18 2023

ग्वालियर। तेजाब पीने से एक महिला की मौत हो गई। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी की है। घटना का पता चलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और ससुराल वालों पर तेजाब पिलाकर मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी तीस वर्षीय कोमल शाक्य पत्नी अरविन्द शाक्य की बीते रोज तेजाब पीने से हालत खराब हुई और उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। मारपीट कर पिलाया तेजाबमृतका के भाई दीपक शाक्य ने पति व ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन की मारपीट कर उसे जबरन तेजाब पिला कर मारा गया है। उसका कहना था कि उसकी छह वर्षीय बेटी ने उसे यह बात बताई हैवर्जनमहिला की तेजाब पीने से मौत हुई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि उसे तेजाब पिलाकर मारा गया है। 
जितेन्द्र सिंह तोमर, थाना प्रभारी बहोड़ापुर