स्कूली बसे ना फायर सिस्टम, ना कैमरे आधा सैकड़ा से ज्यादा पर कार्रवाई ग्वालियर। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा जांचने निकली पुलिस उस समय दंग रह गई, जब नदी गेट चौराहे पर एक स्कूल बस को पकड़ा और जांच की तो पता चला कि बस में ना तो फायर सिस्टम है और ना ही उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे है। पुलिस ने बस चालक को पकड़कर उसे चालान थमा दिया। इसी तरह अलग-अलग चौराहों पर चेकिंग कर पुलिस ने आधा सैकड़ा से ज्यादा वाहन चेक किए और उनके जुर्माना राशि लेकर कार्रवाई कीचार दिन पहले स्कूली बस के चालक ने शराब के नशे में बस चलाने और एक दीवार में टक्कर मारने के बाद यातायात पुलिस की नींद टूटी और वह बसों को जाचने के लिए मैदान में उतरी। शनिवार को जहां बसों के खिलाफ अभियान चलाकर नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की थी, आज सोमवार की सुबह से ही फिर एक बार यातायात पुलिस सड़कों पर उतरी और मात्र एक घंटे में आधा सैकड़ा चालान कर दिएपंद्रह चौराहो पर चेकिंगआज सोमवार की सुबह यातायात पुलिस ने मध्य, कंपू और मेला थाना क्षेत्र में र्पद्रह स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए, जिसमें डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया, नरेश अन्नोटिया, सूबेदार अभिषेक रघुवंशी, हिमांसू तिवारी और सोनम पाराशर के साथ ही अन्य बल मौजूद रहा

Jul 18 2023