छत के रास्ते आया चोर, नगदी मोबाइल पार ग्वालियर। छत के रास्ते आया चोर कमरे से मोबाइल व नगदी पार कर ले गया। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के कुंज विहार कॉलोनी की है। घटना का पता सुबह चला जब परिजन जागे तो मोबाइल व नगदी गायब थे। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। कुंज विहार निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी ने शिकायत की है कि बीते रोज वह खाना खाकर सो गए थे और सुबह जब आंख खुली तो बिस्तर पर रखा उनका मोबाइल व पर्स गायब थे। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त ने बताया कि पर्स में 86 सौ रुपए के साथ ही आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे।

Jul 18 2023