बर्खास्त आरक्षक के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, संदिग्ध हालत में पकड़ाए युवक-युवती
Jul 17 2023
ग्वालियर। पुलिस सेवा से बर्खास्त आरक्षक के मकान में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मूनलाइट गेस्ट हाउस पर छापामार कार्रवाई कर मौके से दिल्ली, मेरठ की युवतियों को युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस को होटल से आपत्तिजनक वस्तुएं और ब्रांडेड शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।
जानकारी के अनुसार पड़ाव थाना क्षेत्र के रवि नगर में संचालित मूनलाइट गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस को सूचना दी कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पड़ाव पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापामार कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक हालत में युवक और युवती को हिरासत में लिया। वहीं मौके से ब्रांडेड शराब की बोतलें और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान में गेस्ट हाउस संचालित है, वह पुलिस से बर्खास्त आरक्षक रवि शर्मा का मकान है। उन्हें कई बार समझाइश दी गई कि इस तरह के अनैतिक कार्य बंद कर दो, लेकिन अपने रसूख के दम पर उन्होंने सेक्स रैकेट चलाना जारी रखा।
वहीं इस मामले में पड़ाव थाना एसआई मुकेश शर्मा ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है। गेस्ट हाउस संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं, जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए युवक-यवतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









