प्रियंका गांधी की ग्वालियर सभा से चंबल अंचल में भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा :नरेंद्र सिंह
Jul 17 2023
ग्वालियर। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को पहली बार ग्वालियर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के प्रस्तावित दौरे और कूनो में हो रही चीतों की मौतों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
कांग्रेस द्वारा ग्वालियर चंबल अंचल में प्रियंका गांधी की सभा की जोर-शोर से तैयारियां किए जाने और प्रियंका गांधी की सभा के बाद भाजपा के सूपड़ा साफ होने के दावे पर नरेंद्र तोमर ने चुटकी लेते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी पहले भी कांग्रेसी कार्यकर्ता थी, और अब भी कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं। पहले भी जब भी थी तब हमने कांग्रेस को परास्त किया था इस बार भी कुछ नहीं होने वाला है और सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी।
विधानसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल के साथ सिंधिया की भूमिका पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस बार ग्वालियर चंबल अंचल में अप्रत्याशित परिवर्तन होगा। अधिकांश सीटों पर बीजेपी जीतेगी। सिंधिया पार्टी के नेता हैं उनकी पूरी भूमिका रहेगी।
कांग्रेस द्वारा आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाले जाने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस बता दें कि 2003 के पहले उन्होंने आदिवासियों के लिए क्या किया था और 2003 के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों के लिए क्या किया है इसके लिए भाजपा खुली बहस के लिए तैयार है।
चीतों की मौतों पर दिया यह जवाब
कूनो अभ्यारण में अफ्रीका से आए चीतों की लगातार मौत होने पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी सफाई में कहा कि चीता परियोजना महत्वकांक्षी परियोजना है इससे क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा लेकिन स्वाभाविक रूप से जब नए प्राणी किसी दूसरी जगह से नई जगह भेजे जाते हैं। तो जलवायु परिवर्तन के कारण कुछ परेशानियां भी आती हैं। वन विभाग इस पूरे मामले को अपने संज्ञान में लिए हुए हैं और विशेषज्ञों की सलाह पर चीतों को सुरक्षित किए जाने का काम किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









