अध्यक्ष पीसी जैन, सचिव राजीव जैन एवं कोषाध्यक्ष आशीष जैन सहित टीम को शपथ दिलाई

Jul 16 2023

ग्वालियर। जैन मिलन पार्श्वनाथ पुरुष शाखा चेतकपुरी का नवीन टीम का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह रविवार को चेतकपुरी में आयोजित किया गया। जिसमे पुरुषों ने शपथ में समाज के जैन संतो की सेवकार्यो के साथ मनावसेवा करने की विधि पूर्वक शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि भरतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष टोंग्या महेंद्र जैन थे। वही विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला जैन एवं शपथ अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश जैन थे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि समारोह का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के चित्र का अनावरण चेतकपुरी जैन मंदिर के अध्यक्ष सुशील जैन ने एवं दीपप्रज्ज्वलन अतिथियों ने किया। मंगलाचरण ज्योति जैन ने किया। स्वागत उद्बोधन नवीन अध्यक्ष पीसी जैन ने प्रतुस्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम जैन क्षेत्रीय चेअरपर्सन (जीव दया) एवं आभार नवीन सचिव राजीव जैन ने किया। इस अवसर पर चेतकपुरी शाखा की अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव ज्योति जैन, कोषाध्यक्ष अंजू जैन और मीडिया प्रभारी सचिन जैन उपस्थित थे। 
नवीन कार्यकारिणी और सभी सदस्यों को शपथ अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश जैन ने चेतकपुरी पुरुष शाखा के नवीन अध्यक्ष पीसी जैन, सचिव राजीव जैन, कोषाध्यक्ष आशीष जैन, प्रथम उपाध्यक्ष श्रेयांश जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष सौरभ जैन और सहसचिव प्रमोद जैन शाखा संरक्षक सुशील जैन सहित नई कार्यकारिणी को मानव सेवा कार्यों को करने एवं जैन समाज के धार्मिक कार्यो को संगठित करने की विधि पूर्वक शपथ दिलाई गई।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि नवीन शाखा चेतकपुरी जैन मिलन पुरुष की टीम के अध्यक्ष पीसी जैन, सचिव राजीव जैन एवं कोषाध्यक्ष आशीष जैन को शपथ के उपरांत जैन मिलन का कॉलर पिन अतिथियों ने पहनकर सालभर का कार्य सौपा।