युवा कौशल संवाद एवं सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं का हुआ सम्मान
Jul 16 2023
ग्वालियर। देश जिस प्रकार से विश्व का मैन्यूफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है, उसके लिए युवाओं को अपना कौशल विकसित करना होगा, विकसित युवा ही भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते है। यह बात ग्वालियर विकास परिषद एवं प्रतीक तकनीकी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित युवा कौशल संवाद एवं सम्मान समारोह में मुकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम अध्यक्ष की आसंदी से बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर युवा को रोजगार की तलाश है वही नियोक्ता को कुशल कार्यबल की तलाश है। उन्होंने युवाओं में स्किल की कमी को इसकी वजह बताया साथ ही उन्होंने कहा कि युवा केवल अपने कौशल को निखारें, सफलता उनके पास चली आयेगी। कार्यक्रम संयोजक मनोज चौरसिया ने कहा कि अब कौशल के बिना जॉब की बात बेमानी है, देश में भारी संख्या में कुशल कार्यबल की जरूरत है, जो आने वाले समय में और बढ़ेगी, इसलिए हमें खुद को रिस्किल और अपस्किल करते रहना होगा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाने वालो में राकेश अग्रवाल (कौशल विकास), दीपक पमनानी (व्यापार), डाक्टर दीपक चोपड़ा, सीए प्रभात चोपड़ा (उद्योग सलाहकार), आकाश अरोरा(कोवर्किंग), निशा शर्मा (नृत्य कला), कौशल साहू(नवाचार), आकाश बरुआ (कैरियर काउंसलिंग), नव्या चौरसिया (कत्थक नृत्य कला), ऋचा मंडेलिया(सीए), अमित हबलानी (व्यापार श्रृंखला), आलोक आहूजा (सेवा क्षेत्र), संजय बिहरानी (विधि सेवा), पुष्कर के सिद्धवानी ( वित्तीय साक्षरता), मुकुंद लघाटे(खान पान नवाचार), आनंद शर्मा (विज्ञापन सेवा), भागीरथ अग्निहोत्री (रोजगार), महिमा चौरसिया (लिपिक कला), अछेंद्र कुशवाह (समाज सेवा), सागर शर्मा (पत्रकारिता) ने सम्मान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कैट ग्वालियर के जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी, आलोक शर्मा, अविनाश मिश्रा, स्वप्निल अग्रवाल, अरविंद तिवारी ने युवाओं को कौशल विकास की अहमियत बताते हुए हुनरमंद बनने की सलाह दी।
इस अवसर पर जगदीश अग्रवाल, सोबरन सिंह ,रवि गुप्ता, महेश गर्ग, अनिल जैन, रमेश चौरसिया, हरिओम चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया, रवि चौरसिया, गोविंद चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









