सकल जैन महापंचायत ने आचार्यश्री नंदी की नृशंश हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
Jul 16 2023
ग्वालियर। कर्नाटक में बेलगाम के निकट हिरेकोड़ी में जैन दिगंबर मुनि आचार्यश्री कामकुमार नंदी के अपहरणकर नृशंश हत्या का समाचार सुनकर संपूर्ण समाज स्तब्ध और शोकाकुल है जैन साधुओं पर हो रहे हमलों और अब हत्या से संपूर्ण जैन समाज आक्रोशित है।
जैन दिगंबर मुनि की नृशंश हत्या के विरोध में ग्वालियर के सकल जैन समाज ने मिलकर, ग्वालियर न्यू कलेक्ट्रेट में इस हत्या पर कर्नाटक सरकार द्वारा की जा रही गतिविधियों के विरोध में गस्ते ताजिया नई सडक़ से टाउन हॉल महाराज बाड़े तक कैंडल मार्च निकाला कर कर्नाटक सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित किया। साथ ही ज्वाइंट कलेक्टर संदीप जैन एवं एसडीएम प्रदीप तोमर को ज्ञापन दिया।
कैंडल मार्च में सकल जैन समाज ने एकत्र होकर मुनिश्री की निर्मम हत्या के विरोध में अपनी आवाज उठाई। कैंडल मार्च एवं ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से सकल जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन, महेंद्र कुमार जैन टोंगिया एडवोकेट, आरएसएस शाखा प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट, ज्ञानचंद जैन, विपुल जैन, विजय जैन, अनुपम चौधरी, जयकुमार जैन, अशोक बैद, अनिल शाह, अमीरश जैन, नीतू जैन, सुशीला जैन, डॉ. याशी जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
सकल जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन ने अपने संबोधन मे कहां कि जैन समाज मुनिश्री कि इस नृशंश हत्या की कठोर निंदा करता है। मोनिका जैन एडवोकेट ने कहा कि हमारा जैन धर्म अहिंसा परमो का नारा देश को देता है और यहां धर्म अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाता है हमारे जैन धर्म गुरुओं के साथ ऐसे क्रूरतापूर्ण व्यवहार के लिए विश्व का संपूर्ण जैन समाज कठोरता से निंदा करता है
सकल जैन समाज कर्नाटक सरकार से यह मांग है कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच पुन: की जाए एवं हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें संविधान के अनुसार उचित दंड दिया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









