अंधेरे में खुले पड़े चेंबर में गिरा बाइक सवार पत्रकार, डॉक्टर ने 72 घंटे अहम बताए
Jul 16 2023
ग्वालियर। नगर निगम की लापरवाही से फिर एक बड़ी घटना हुई है। बीच सडक़ पर खुले पड़े सीवर चेंबर में बाइक सवार पत्रकार गिरकर घायल हो गया है। रात को घर लौटते समय यह हादसा हुआ है। बाइक का पहिया सीवर चेंबर में पड़ते ही बाइक सवार उछलकर सिर के बल दूर जाकर गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल है। उसे जेएएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने 72 घंटे अहम बताए हैं।
घटना गत देर रात चार शहर का नाका प्रताप नगर कॉलोनी गेट के सामने की है। जहां सीवर चेंबर खुला पड़ा था वहां स्ट्रीट लाइट भी बंद होने की खबर है। इस घटना का जैसे ही पता लगा आनन-फानन में चेंबर को बंद किया गया है।
पुरानी छावनी निवासी अतुल राठौर (28) पत्रकार हैं। हर दिन वह चार शहर का नाका प्रताप नगर कॉलोनी के गेट के सामने से अपने ऑफिस आकर दिन भर काम करते थे और रात को इसी रास्ते से घर लौटते हैं। शनिवार रात अतुल अपने घर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। अभी वह चार शहर का नाका शर्मा फार्म होते हुए प्रतापनगर कॉलोनी के गेट के सामने से गुजर रहा था तो अचानक सडक़ पर खुले पड़े सीवर चेंबर में बाइक का पहिया आ गया। पहिया सीवर चेंबर में पड़ते ही अतुल बाइक से उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय यह घटना हुई आसपास काफी अंधेरा था वहां स्ट्रीट लाइट्स भी बंद थी। राहगीरों ने जब अतुल को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी और घायल को जेएएच पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची स्थिति को नियंत्रण में लिया।
लापरवाही से किसी की जान पर आ बनी
शहर में बीच सडक़ पर खुले पड़े सीवर चेंबर के ढक्कन व चेंबर हॉल से आए दिन हादसे होते हैं। अतुल राठौर का गिरकर गंभीर रूप से घायल होना पहली घटना नहीं है। खुले पड़े सीवर चेंबर आम बात है। नगर निगम लाख स्वच्छता अभियान का दावा कर ले, लेकिन हकीकत इस तरह की घटनाएं बंया करती हैं। इसमें नगर निगम के अफसर जांच कर रहे हैं कि क्यों सीवर चेंबर खुला पड़ा था। जिसने खोला था उसे बंद क्यों नहीं किया गया। साथ ही आसपास कोई संकेतक या बैरीकेड्स क्यों नहीं लगाया गया। जिम्मेदारों से जवाब तलब किया जा रहा है।
कलेक्टर, एसपी व निगमायुक्त पहुंचे मिलने
घटना के बाद रविवार दोपहर घायल मीडियाकर्मी अतुल राठौर की हालत को देखने के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल, निगमायुक्त हर्ष सिंह के साथ ही कांग्रेस के नेता सुनील शर्मा भी जेएएच पहुंचे थे। साथ ही गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन अक्षय निगम भी साथ थे। कलेक्टर ने अभी तक मिले पूरे इलाज को समझा है और बेहत्तर इलाज के लिए निर्देशित किया है। साथ ही निगमायुक्त को कहा है कि सीवर चेंबर कैसे खुला रह गया इस पर जिम्मेदार से बात कर एक्शन लिया जाए।
घटना के बाद नगर निगम के अफसरों की नींद टूटी। जिम्मेदार पर कार्रवाई को छोड़ सबसे पहले आनन-फानन में सीवर चेंबर को बंद करा दिया गया। जिससे बवाल खड़ा न हो सके। क्योंकि नगर निगम को स्वच्छता में नंबर बढ़ाने हैं पर कुछ दिन पहले सफाई कर्मचारियों की सीवर में जहरीली गैस से मौत और अब यह हादसा अभियान को पलीता लगा सकता है।
इस मामले में शहर के भाजपा नेता पत्रकार को सहयोग नहीं कर रहे हैं। और अभी तक भाजपा के किसी नेता के द्वारा अतुल राठौर या उनके परिवार को कोई भी सहयोग प्रदान नहीं किया गया है।
इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे
करीब चार साल पहले गोरखी रोड पर एक सीवर का चेंबर का ढक्कन काफी उठा होने से बाइक का स्टैंड अड़ा और बाइक सवार गिरकर घायल हुआ था। बाद में उसकी मौत हो गई थी।
कुछ दिन पहले की बात है गैंडेवाली सडक़ पर सडक़ निर्माण के दौरान लापरवाही से सीवर चेंबर खुले होने से एक महिला गिरकर घायल हो गई थी।
पिछले महीने सीवर चेंबर में लापरवाही से उतारे दो कर्मचारियों की जान चली गई थी।
मुरार के तिकोनिया इलाके में सीवर चेंबर के सडक़ से ऊपर उठे होने पर टकराकर कई बार लोग घायल हुए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









