ईकोग्रीन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म 13 दिन बाद घर-घर कचरा लेने पहुंचे वाहन
Jul 15 2023
ग्वालियर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर 13 दिन से हड़ताल कर रहे ईकोग्रीन के कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आए हैं।
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर के हालात बदतर हो गए थे। शनिवार सुबह सभी हड़ताली कर्मचारी डिपो पहुंचे और अपने-अपने वाहन लेकर कचरा संग्रहण के लिए निकले। कर्मचारियों के काम पर आने से शहर में लगे कचरे के ढेर उठना शुरु हो गए हैं।
सभापति मनोज तोमर और नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने गत दिवस हड़ताली कर्मचारियों के साथ चर्चा की और उन्हें समझाइश दी कि उनकी सेवाएं निगम में आउटसोर्स के रूप में ली जाएंगी, इससे उनका वेतन भी बढ़ कर आएगा और भविष्य में इन कर्मचारियों के निगम में विलय की संभावनाएं अधिक हैं। उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके पीएफ की राशि भी उनके खातों में जमा कर दी जाएगी।
इसके बाद कर्मचारियों ने विचार विमर्श के बाद उनके प्रस्ताव को मान लिया और हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। कर्मचारी वेतन बढ़ाने और साढ़े तीन साल से उनके वेतन से काटा जा रहा पीएफ उनके खातों में जमा करने की मांग कर रहे थे। कर्मचारी वेतन बढ़ाने के साथ ही उन्हें कलेक्ट्रेट रेट पर रखे जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें बताया गया कलेक्ट्रेट रेट पर रखे जाने को लेकर आ रही अड़चनों के कारण यह संभव नहीं है, तब वे वेतन वृद्धि के प्रस्ताव पर काम पर लौटने के लिए तैयार हो गए।
हड़ताल समाप्त होने एवं वेतन वृद्धि के बाद शनिवार को ईकोग्रीन के सभी 485 कर्मचारी अपने-अपने वाहनों के साथ अपने-अपने रुट पर सुबह रवाना हो गए। इस दौरान 225 टिपर वाहन शहर में कचरा संग्रहण के लिए निकले। हड़ताल के दौरान 30-40 टिपर वाहन ही कचरा संग्रहण के लिए जा रहे थे। कचरा संग्रहण के लिए वाहनों के घरों पर नहीं पहुंचने से जो कचरा वाहनों में संग्रहित होता था वह कचरा सडक़ों पर आ रहा था। इस कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे। निगम अधिकारियों ने इस हड़ताल को समाप्त करने के कई प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हुए।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने भी प्रयास किए थे, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। आखिर में सभापति मनोज तोमर और नेता प्रतिपक्ष हरि पाल इन कर्मचारियों को समझाने में सफल रहे और हड़ताल समाप्त हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









