नवविवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा, ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Jul 15 2023
ग्वालियर। डबरा के सिमरिया में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने सिविल अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना डबरा के वार्ड 1 सिमरिया ताल की है। अभी मृतका का पीएम कराया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच के बाद एफआईआर की बात कह रही है।
आपको बता दें कि आलमपुर भिंड निवासी जुम्मन की 20 वर्षीय पुत्री मुस्कान का विवाह 5 नवंबर 2022 को डबरा के सिमरिया गांव निवासी इशाक खान के साथ संपन्न हुआ था। इसमें लडक़ी के पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर बच्ची को विदा किया था। उसकी मौत हो गई उसका शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला।
ससुराल पक्ष के लोग उसे डबरा सिविल अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात्रि होने के कारण मृतिका का पीएम नहीं हो पाया तो शव को अस्पताल में ही रखा गया। मृतका के परिजन आलमपुर भिंड से सिविल अस्पताल पहुंच गए। जहां जमकर हंगामा हुआ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल भी पहुंच गया। देहात थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने भी काफी समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि पीएम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज होगा।
मृतका के पिता जुम्मन का कहना है कि शादी के बाद से ही लगातार ससुराल पक्ष के लोग उसे पीडि़त करते आ रहे थे मुस्कान की मौत की सूचना भी हमें रिश्तेदारों से मिली है सीधे अस्पताल आए हैं देखा तो बच्ची मृत मिली है इस पूरे मामले में लडक़े के साथ उसके पिता शफ़ात अली, सास गुड्डी, जेठ इरशाद का हाथ है उन्होंने ही बच्ची को मारा है।
मुस्कान के परिजनों ने बताया कि वह 6 बहने हैं और एक भाई है। 27 दिसंबर को जब भाई की शादी थी तो इशाक मुस्कान को लेकर आलमपुर तो गया पर रात्रि में ही विवाद करने के बाद वापस ले आया उसका कहना था कि तेरे पिता ने सही से शादी नहीं की अब मैं आलमपुर नहीं आऊंगा तभी से बच्ची हमारे यहां नहीं आई।
मुस्कान की मौत के बाद सिविल अस्पताल डबरा में एक और जहां जमकर हंगामा हुआ तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उनका कहना है कि मात्र 7 महीने में ही उनकी बच्ची हमेशा के लिए हमसे जुदा हो गई, जबकि मैंने बहुत अच्छी शादी की थी।
थाना प्रभारी डबरा देहात राजकुमारी परमार ने बताया कि अभी लडक़ी का पीएम कराया जा रहा है। तहसीलदार को भी सूचना दे दी गई है। मामले में जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









