एक तरफा प्यार में किले से कूदा नाबालिग, मौत
Jul 15 2023
ग्वालियर। किले से लोगो की गिरकर हुई मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला देखने में सामने आए हैं, जहां एक नाबालिग छात्र ने एक तरफा प्यार में किले से कूदकर अपनी जान दे दी। शव पड़े होने की सूचना किले की तलहटी में घूम रहे एक व्यक्ति ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां मृतक के शव को पीएम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही पुलिस को नाबालिग के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक नाबालिग ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि पुलिस उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को भी न ठहराए उसने अपनी इच्छा से सुसाइड किया है।
बहोड़ापुर थाना सीएसपी संदीप मालवीय ने बताया है कि किले की तलहटी में घूम रहे कुछ राहगीरों ने फोन पर एक नाबालिग युवक का शव पड़े होने की सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके परिजन भी थाने आ गए थे, शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ।
नाबालिग के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, सुसाइड नोट में नाबालिक में लिखा है कि पुलिस उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को भी ना ठहराए उसने अपनी इच्छा से आत्महत्या की है, पुलिस ने सुसाइड नोट को जमकर जांच के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक नाबालिग छात्र की पहचान 17 वर्षीय अनिकेत पटेल पुत्र धर्मेंद्र सिंह पटेल निवासी गोशपुरा में रहने वाले के रूप में हुई है, पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतक छात्र अनिकेत शाम के समय कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन कोचिंग खत्म होने के बाद भी जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने मृतक नाबालिग के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
मृतक नाबालिक छात्र ने सुसाइड करने से पहले अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी सॉरी डैडी में आपको कभी खुशियां नहीं दे पाया। माक्र्स में ना खेल में ना शरीर में सिर्फ आप लोगों को दुखी किया, और उस लडक़ी को कभी परेशान नहीं करता था। ना ही प्यार करना आता था, मुझे माफ कर देना मैं अब जीना नहीं चाहता हूं। अगर में जिंदा रहा तो आपको दुखी करने के अलावा कुछ नहीं करूंगा, और अनुज मेरा एक काम कर दियो ये मेरी आखिरी विनती है, तुझे मैंने एक बात झूठ बताई कि लडक़ी मेरी गर्लफ्रेंड है वह नहीं है लेकिन मैं उससे बहुत प्यार करता हूं उससे एक बार जाके पूछ लियो कि अगर मैं उसे प्रपोज करता तो वो हा करती या ना, और पुलिस वालों के लिए कृपया करके मेरी मौत का दोषी किसी को भी ना ठहराया पाए किसी से भी ना हो और वे पुलिस वाली लाइन आप पढऩे के बाद काट देना प्लीज बस ये विनती मान लीजिए।
एएसपी ऋषिकेश मीणा ने कहा कि कक्षा 12 के छात्र ने किले से कूद कर सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की है। नोट में ऐसा कोई कारण नहीं है जो मौत का कारण समझा जा सके। पुलिस जांच कर रही है। ऐसी घटनाएं को रोकने के लिए पुलिस किले पर नियमित गश्त के दौरान निगरानी रखकर काउंसिलिंग करेगी।
वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ जेएएच डॉ. कमलेश उदैनिया ने कहा कि यह बच्चा परिवार की अपेक्षाओं के अनुरूप किसी भी क्षेत्र में काम नहीं कर पा रहा था। साथ ही वह किसी लडक़ी से प्यार भी करता था, लेकिन उसे यह डर था कि वह उसे स्वीकार करेगी या नहीं। इन परिस्थितियों के चलते वह डिप्रेशन में रहा होगा। डिप्रेशन के चलते ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए घर वालों को चाहिए कि वह बच्चों पर पढ़ाई या किसी अन्य विषय पर अत्यधिक दवाब नहीं बनाएं। अगर बच्चा अकेला रहना पसंद लगे और घर के सदस्यों से बातचीत नहीं करे और गुनसुम रहे, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह डिप्रेशन के लक्षण हैं लिहाजा बच्चे को किसी मनोरोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









