चिराग हत्याकांड के आरोपी अंश ने हवालात में चादर से फांसी लगाने का प्रयास किया, जवान ने बचाया
Jul 15 2023
ग्वालियर। कुछ दिन पहले हुई डबरा के व्यपारी के पुत्र चिराग उर्फ सागर शिवहरे की हत्या के मुख्य आरोपी व मास्टर माइंड अंश जादौन ने शनिवार को विश्वविद्यालय थाना की हवालात में फांसी लगाने का प्रयास किया है। समय रहते वहां ड्यूटी कर रहे सिपाही की नजर उस पर पड़ी तो उसने धक्का देकर उसे नीचे गिराया और जान बचा ली। घायल हालत में आरोपी को पुलिस ने प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना शनिवार सुबह 11.30 बजे विश्वविद्यालय थाने की हवालात की है। पर उसके इस कदम के पीछे क्या मंशा थी यह पुलिस नहीं समझ पा रही है। घटना के बाद वह बेहोशी की अवस्था में है जिस कारण उससे पूछताछ नहीं की जा सकी है।
ग्वालियर के डबरा स्थित ठाकुर बाबा रोड निवासी व्यापारी अनिल शिवहरे के बेटे सागर उर्फ चिराग शिवहरे (24) घर से 7 जुलाई को यह कहकर निकला था कि कुछ देर में वापस आ जाएगा, लेकिन इसके बाद वह कभी नहीं लौटा था। चिराग के रात तक नहीं आने पर परिजन डबरा थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो इसमें चिराग की प्रेमिका कामना और उसके नए प्रेमी अंश जादौन की भूमिका सामने आई। पहले लडक़ी को पकडक़र पूछताछ की उसके बाद अंश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था। अंश ने अपने साथियों के साथ मिलकर चिराग की हत्या की। इसके बाद उसकी लाश को जलाकर अगले दिन अस्थियां नाले में बहा दीं। पुलिस ने इस मामले में अंश सहित दो आरोपियों को पकड़ा है। मृतक की प्रेमिका ने भी शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
दो दिन से पुलिस विश्वविद्यालय थाना में बैठाकर चिराग की हत्या के मास्टर माइंड अंश जादौन से पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार रात से अंश तबीयत खराब होने की बात कह रहा था। शनिवार सुबह 5 बजे उसने हवालात के बाहर तैनात संतरी से ठंड लगने पर चादर की मांग की थी। संतरी ने उसे एक पतला चादर दे दिया था। सुबह 11.30 बजे के लगभग अंश ने हवालात में शौच के लिए रखी बाल्टी को उल्टा कर स्टूल बनाया। चादर से उसने फंदा बनाया और वेंटिलेशन के लिए लगी जाली पर फंदा कसकर फांसी का फंदा गले में डाल लिया।
ड्यूटी पर मुश्तैद जवान की सतर्कता से टली घटना
जब अंश फांसी पर लटक रहा था तभी वहां ड्यूटी पर तैनात संतरी (पुलिसकर्मी) की नजर उस पर पड़ी। उसने जब तक ताला खोला तो हत्या आरोपी के गंदे में कसा फंदा टाइट होने वाला था, तभी जवान ने उसे धक्का दिया और बचा लिया। तत्काल पुलिस अफसरों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अंश को सिटी सेंटर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अंश से पुलिस चिराग मर्डर केस में लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ से वह लगातार घबरा रहा था। उसकी प्रेमिका के भी पुलिस कस्टडी में आ जाने के बाद उसने यह कदम उठाया है। पुलिस को उसके होश में आने का इंतजार है उसके बाद ही पता चल सकेगा कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि हत्या के आरोपी ने विश्वविद्यालय थाना की हवालात में फांसी लगाने का प्रयास किया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वह खतरे से बाहर बताया गया है, लेकिन यह साफ नहीं हुआ है कि उसने ऐसा क्यों किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









