प्रियंका की सभा के लिए कोई कमी न छोड़ें : डॉ गोविंद सिंह

Jul 14 2023

ग्वालियर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 21 जुलाई को मेला मैदान पर होने वाली सभा को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक लेकर कहा कि सभा को लेकर तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि यह सभा ऐतिहासिक होना चाहिए। बैठक को ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रभारी शिव भाटिया ने भी संबोधित किया।
बैठक में ग्वालियर के सभी विधायकों के साथ ही समन्वय समिति के सदस्य अशोक सिंह सहित अन्य सदस्य एवं प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। इससे पहले गत दिवस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने तैयारियों को लेकर बैठक ली थी। इस बैठक में प्रभारी शिव भाटिया के अलावा ?लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, विभिन्न विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में सभी मंडलम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया। इस सभा के लिए मंडलम कमेटियां, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य विभागों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग पहुंचे इस पर जोर दिया जा रहा है।