लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने प्रेस क्लब पर वृक्षारोपण किया

Jul 14 2023

ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने शुक्रवार 14 जुलाई को फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब पर ग्वालियर प्रेस क्लब के साथ मिलकर 15 पौधों का रोपण किया। प्रांतीय सेवा कार्य पर्यावरण के अनुसार प्रदूषण मुक्त शहर अभियान एवं औषधिय पौधे लगाने के अंतर्गत शहर के हृदय स्थल फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब पर शुक्रवार 14 जुलाई को    कदम्ब, नीम, पीपल, पाखर, कचनार, गुलमोहर एवं अर्जुन के 5 फुट के 15 पौधे रोपे। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अशोक पटसारिया सह अतिथि ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, लॉयंस क्लब के सीएस तोमर, अनुपम तिवारी रहे।
सर्विस एक्टिविटी में मीनाक्षी गोयल, कमल किशोर अग्रवाल, अशोक शर्मा, विजय खंडेलवाल, कमल किशोर गुप्ता, राजेश गोयल, प्रीति झा, मनीषा श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, चंदन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे अथितियों का आत्मीय स्वागत अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल एवं अन्य क्लब सदस्यों ने किया।