सकल जैन समाज एवं भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा
Jul 14 2023
ग्वालियर। कर्नाटक के बेलगावी की चिक्कोडी तालुक में नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजित दिगंबर जैनाचार्य कामकुमार नंदी महाराज की पांच दिन पहले अपहरण कर की गई नृशंश निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को ग्वालियर सकल जैन समाज एवं भारतीय जैन मिलन क्रमांक 2 की ओर से विरोध व आक्रोश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय में एडीएम प्रदीप तोमर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जैन साधुओं को सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की जाए तथा इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी ऐसी सजा दी जाए कि आगे ऐसी घटना करने की कोई जरूरत ना कर सके। ग्वालियर ओर अंचल के आसपास चातुर्मास कर रहे जैन संतों ने की निंदा व आक्रोशित के साथ अपने अपने संदेशों के साथ खासा रोष व्याप्त किया है।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 के महेंद्र कुमार टोंगिय, प्रवीण कुमार गंगवाल, राकेश कुमार जैन, महेंद्र कुमार जैन, संजीव कुमार जैन, रविंद्र जैन, नरेश जैन, पीसी जैन, देवेंद्र कुमार जैन, मुकेश जैन, रवि जैन, प्रशांत जैन, जितेंद्र जैन ने विरोध प्रदर्शन कर इसके विरुद्ध शीघ्र ही कार्यवाही करने का निवेदन किया।
विनय नगर उरवाई गेट स्थित जैन तीर्थ त्रिशलगिरी पर चातुर्मास कर रहे आचार्यश्री विबुद्ध सागर महाराज ने कहा कि जैन साधु साध्वी की पूर्ण सुरक्षा केंद्र सरकार की है। जैन समाज अहिंसा के सिद्धांत पर चलने वाला अल्पसंख्यक समाज है। हमारे पास कोई शस्त्र नहीं होता और ना ही हमारा परिवार सभी लोग चाहे वो किसी भी धर्म का हो, हमारे लिए सभी एक समान हैं। हमारे पास जो भी आता है उसको हम अहिंसा का उपदेश देते हैं। जियो और जीने दो का मंत्र देते हैं। एक जगह से दूसरे जगह पैदल ही विहार करते हुए धर्म की गंगा बहाते है। सदाचार का उपदेश देते है। अहिंसा परमो धर्म की शिक्षा देते है।
डबरा में संस्कार वाटिका में चातुर्मास कर रहे मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा का पाठ पढ़ाता है और जैन साधु जगह-जगह पद विहार कर अहिंसा का प्रचार- प्रसार करते है। इन सबके बावजूद अगर अहिंसा के पुजारियों की निर्मम हत्याएं होती रहेगी तो देश में अहिंसा का प्रचार कौन करेगा। आज लोगों के निजी स्वार्थ के चलते धर्म के प्रचारकों के साथ घटनाएं हो रही कभी सडक़ दुर्घटना में साधुओं को मारा जा रहा है तो कही साधुओं का अपहरण कर निर्मम हत्याएं की जा रही है, सरकार को अहिंसा के पुजारियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए और संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
नयाबाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री मंगलनंद सागर महाराज ने कहा कि आज देश सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कुल अलग हट गया है, अगर कोई सुरक्षित है तो वह केवल संत समाज है जो सबसे ज्यादा असुरक्षित है, आए दिन सुनने को मिलता है पद विहार करने के दौरान संतो की सडक़ दुर्घटना के नाम पर मृत्यु हो रही है तो कही संतो का अपहरण कर हत्या की जा रही है। कुछ वर्षो से इस तरह की घटनाओं में इजाफा हुआ है, गुजरात के गिरनार में कुछ वर्षो पहले मुनिराजो पर कातिलाना हमला हुआ था, इसी तरह मध्य प्रदेश में भी जैन मुनि की हत्या की ख़बर सुनने को मिली। गुजरात में सडक़ हादसों के नाम पर दिगंबर और श्वेतांबर जैन साधुओं की हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर सभी सरकारों को गंभीरता से लेना चाहिए और जैन साधुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
माधौगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास कर रही आर्यिकाश्री अंतस मति माताजी ने कहा कि जो संत अपने पास पिच्छिका कमंडल और शास्त्र के अलावा कुछ नहीं रखते, हमेशा समाज को दया करुणा को आत्म सात कर सात्विक जीवन शैली के साथ देश की संस्कृति और संस्कारों की रक्षा करने की सीख देते हैं, ऐसे संत की हत्या हजारों हजारों साल में किए गए अपराध में सबसे बड़ा है। सरकार को संतों की सुरक्षा और रक्षा के लिए कड़े नियम बनाना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









