टमटम चालक ने नाबालिग छात्रा को प्राइवेट पार्ट दिखाकर छेड़छाड़ की,आरोपी पकड़ा
Jul 14 2023
ग्वालियर। शहर में नाबालिग छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां किराए के पैसे देने के समय छात्रा से टमटम चालक ने गुप्त अंग दिखा कर छेड़छाड़ कर दी नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसकी शिकायत नाबालिग ने अपने माता पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से की है। पुलिस ने नाबालिक की शिकायत पर आरोपी टमटम चालक के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के मरघट रोड शिव बिहार कॉलोनी मरघट रोड यादव धर्म कांटे के पास रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा कोचिंग पढऩे के लिए शुक्रवार सुबह 10:30 बजे एक टमटम क्रमांक एमपी07आरए0596 में बैठकर लक्ष्मीबाई कॉलोनी के लिए आई थी। लक्ष्मीबाई कॉलोनी के सामने स्थित महिला थाने पर उतरकर जैसे ही नाबालिग ने टमटम चालक भानु शिवहरे को बैग से निकाल कर पैसे देने लगी तभी भानु शिवहरे ने छात्रा को अपना प्राइवेट पार्ट दिखा कर कहने लगा इसका प्रयोग करती हो, जब छात्रा ने शोर मचाया तो नाबालिग छात्रा के शोर सुनकर रास्ते से गुजर रहे लोगों ने टमटम चालक को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन आरोपी अपनी टमटम लेकर वहां से भाग निकला। जिसके बाद घटना की शिकायत पीडि़त छात्रा अपने परिजनों के साथ आने पहुंची हो शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बताया है कि एक नाबालिग से टमटम चालक दौरा अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









