अक्षया यादव की हत्या के मुख्य आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
Jul 14 2023
ग्वालियर। पांच दिन पहले कोचिंग से घर लौट रही छात्रा अक्षया यादव की हत्या के मुख्य आरोपी सुमित रावत के घर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया, पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन की टीम टोंटा की बजरिया पहुंची और उसका मकान धराशायी कर दिया, बताया जा रहा है कि ये मकान अवैध तरीके से बनाया गया था। अक्षया के इस हत्याकांड में पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चूंकि मामला पूर्व डीजीपी की नातिन से जुड़ा हुआ था इस कारण पुलिस और प्रशासन ने जरा सी भी देरी न करते हुए। घटना में लिप्त सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और रही बची कसर शुक्रवार को पूरी कर दी। इस कार्रवाई से आशिक मिजाज युवकों को सबक मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को छात्रा अक्षया यादव अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ स्कूटी पर सवार होकर लक्ष्मीवाई कालोनी से अपने घर सिकंदर कंपू के लिए जा रही थी। अभी वह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चौराहे के समीप ही पहुंची थी कि तभी घटना के मुख्य आरोपी सुमित रावत अपने साथियों के साथ दो बाइक पर सवार होकर आया और स्कूटी के आगे बाइक लगाकर दो गोलियां चलाईं। जिसमें दोनों गोलियां अक्षया यादव को लगी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी सहेली सोनाक्षी बाल-बाल बच गई।
मामला पुलिस के आला अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में आधा दर्जन टीमों को बनाकर हत्यारों की तलाश में लगा दिया। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस ने राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए घटना के सभी सातों आरोपियों को पकड़ लिया। शुक्रवार को घटना के मास्टरमाइंड सुमित रावत के टोंटा की बजरिया स्थित मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तथा बुलडोजर से मकान को गिराने की कार्रवाई की।
एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि नगर निगम ने जांच के बाद कंपू क्षेत्र में बना सुमित रावत का मकान शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से नितमित होना बताया जिसे शुक्रवार को गिरा दिया गया।
वही सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि सुमित रावत गुंडा है उसके खिलाफ कई मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं। उसने साथियों के साथ मिलकर छात्रा अक्षया यादव की हत्या की है, उसने यहाँ सकरी जमीन पर कब्ज़ा कर मकान बनाया था जिसे तोडा जा रहा है, अन्य आरोपियों की भी अवैध संपत्ति और अपराधों की जानकारी जुटाई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









