कामदी एकादशी पर भगवान चक्रधर का दिव्य श्रृंगार हुआ

Jul 14 2023

ग्वालियर। सनातन धर्म मन्दिर में प्रथम श्रावण मास की कामदा एकादशी  श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस अवसर पर भक्तों को एकादशी की कथा सुनाई गई। भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण का पगड़ी, मोरमुकुट, वनमाला, वंशी, धारण कराकर इत्र सुगंध से मधुर भाव श्रृंगार किया गया। ठाकुर जी को फलाहारी व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भक्तवृन्द ने भगवान के  मनमोहक आकर्षक स्वरूप का दर्शन लाभ एवं दानपुण्य लाभ प्राप्त किया, सायंकालीन सत्र में नियमित भक्तों ने ठाकुर जी के समक्ष सुंदर भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किये।