लोक कल्याण के लिए पज्वलित अखंड ज्योति घर-घर में घूम रही
Jul 14 2023
ग्वालियर। लोक कल्याण हेतु प्रज्वलित अखंड ज्योति घर-घर में धूम मचा रही है। दीनदयाल नगर आगमन पर भक्तों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। भक्तों द्वारा घरों को मंदिर की तरह सजा कर तोरण द्वार बनाए गए। पुष्प वर्षा माल्यार्पण आरती पूजन कर भोग लगाकर शामिल भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
पूर्णाहुति पर गुड्डी/देवेंद्र सिकरवार, आदित्य भदौरिया, हरीश नागपाल व पुष्पा पाल द्वारा भोजन प्रसादी फल मिष्ठान वितरण कर आनंद महोत्सव मनाया। राजू भाई अखंड ज्योति प्रभारी की देखरेख में 4 सदस्यीय टीम के साथ विगत 5 वर्षों से देश के कई प्रांतों में हजारों किलोमीटर भ्रमण करते पिछले पखवाड़े से ऋषि गालव की धरा ग्वालियर नगरी में भक्तों के घर-घर आनंद वर्षा कर रही है।
श्रावण मास में सोमवती अमावस्या पर पावन शहर वासियों के दर्शनार्थ राममंदिर फालके बाजार से शिंदे की छावनी होकर अचलेश्वर महादेव होकर ओल्ड हाईकोर्ट से राममंदिर तक प्रभात फेरी के रूप में भ्रमण करेंगी। विशेष रूप से श्री योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के उत्साही सेवादार प्राण प्रण से सेवा में जुटे हुए है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









