आशा कार्यकर्ता शिमला शाक्य का हुआ सम्मान

Jul 13 2023

ग्वालियर। बरही ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता श्रीमती शिमला शाक्य ने परिवार नियोजन कार्यक्रम में ग्वालियर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर उनको राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक प्रियंका दास के द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्वालियर जिला के जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर एमएस खान एवं बराई बीसीएम श्रीमती संध्या दुबे उपस्थित थी।