राष्ट्रपति ने पहनाए ट्रिपल आइटीएम के छात्रों को मैडल

Jul 13 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल बिहारी ट्रिपल आइटीएम में पहुंची। वे यहां पर संस्थान के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शिरकत कर रही हैं। उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में है। कार्यक्रम में उन्‍होंने छात्रों को मैडल पहनाए और डिग्री प्रदान की।