स्कूटी सवार पत्रकार को बस ने रौंदा मौत, चालक मौके से फरार

Jul 13 2023

ग्वालियर। नूराबाद थाना क्षेत्र स्थित हाइवे पर आरएल हॉस्पिटल के सामने मुरैना से ग्वालियर की ओर जा रही बस क्रमांक एमपी 06 जेड बी 3534 के चालक ने बस को तेज गति से चलाते हुए वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार पत्रकार को कुचल दिया। जिससे स्कूटी सवार पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई।
मुरैना से ग्वालियर की ओर स्कूटी से जा रहे राजेंद्र ठाकुर निवासी ग्वालियर को पीछे से बस ने टक्कर मार दी। राजेंद्र ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उसका छोटा भाई राजेंद्र ठाकुर जरूरी काम से स्कूटी से मुरैना से ग्वालियर लौट रहा था। एक बस चालक द्वारा उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नूराबाद थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस जप्त कर लिया। बस चालक मौके से भाग गया।