जयविलास पैलेस पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, सिंधिया परिवार ने की अगवानी

Jul 13 2023

ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंची एयरपोर्ट पर राजपाल मंगू भाई पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया।
सुबह 11:35 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का विशेष विमान राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से सीधे जयविलास पैलेस के लिए रवाना हुई। जयविलास पैलेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सपरिवार उनकी गरिमामय अगवानी की। जयविलास पैलेस के पोर्च से लेकर अंदर तक जगह जगह नृत्यकलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया द्वारा यहां लिनीएज गैलरी, मराठा गैलरी, महारानी गैलरी, ग्वालियर घराना प्रदर्शनी व दरबार हाल का अवलोकन कराया। 
लंच में खाया नेपाली साग, दालमा, भुट्टे का किस
जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लंच लिया। उन्हें बिना प्याज-लहसुन का भोजन परोसा गया। ओडिशा और उत्तर भारत की स्पेशल डिश खुद सिंधिया और उनकी पत्नी ने तैयार कराई थीं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद राष्ट्रपति को खाना सर्व किया। लंच के मेन्यू में नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टे का किस सहित अन्य व्यंजन थे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद विवेक शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी लंच में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों व छात्राओं से बात की। साथ ही उन्हें चॉकलेट सहित अन्य उपहार भी दिए। लंच से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजिटर बुक पर नोट लिखकर सिग्नेचर किए। 
यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो बजकर 40 मिनट पर अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीटयूट आफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट संस्थान (एबीवी ट्रिपल आइटीएम) में पहुंची। वे पांच घंटे 25 मिनट ग्वालियर में रहीं।
एयरपोर्ट से लेकर शहर भर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुबह से ही एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल ट्रिपल आईटीएम, जयविलास पैलेस सहित अन्य प्रमुा मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया है ताकि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।