राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं प्रदेश के मंत्रिगणों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया

Jul 13 2023

ग्वालियर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका आत्मीय स्वागत किया। 
विमानतल पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के आगमन अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। 
इस अवसर पर संभागायुक्त दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु की अगवानी की।