जमुनाबाग नर्सरी से एक लाख पौधों का शहरवासियों को होगा निशुल्क वितरण अब आमजन शहर में हरियाली बढाने लगा सकते हैं अपने घरों के पास पौधा
Jul 12 2023
ग्वालियर 12 जुलाई शहर में हरियाली को बढाने के लिए नगर निगम द्वारा जमुना बाग नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के एक लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों को आमजनों को निशुल्क वितरित किया जाएगा। आमजन इन पौधों को अपने घरों के आसपास लगा सकते हैं। आमजनों को इन पौधों की देखभाल करनी होगीस्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत क्लीन एयर, सिटी ब्यूटी फिकेशन और गार्बेज फ्री कार्यक्रम में शहर में हरियाली को बढावा दिया जाना है। इसके चलते नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर जमुना बाग नर्सरी में एक लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों को जहां नगर निगम द्वारा शहर के डिवाइडरो पर रोपण किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर शहर के अन्य हिस्सों में रोपण किया जाएगा। वहीं इस बार जो शहरवासी अपने घरों सहित शहर के अन्य हिस्सों में हरियाली को बढाना चाहते हैं उन्हें जमुनाबाग नर्सरी से निशुल्क पौधे दिए जाएंगे। पार्क अधीक्षक मुकुेश बसंल ने बताया है कि पौधा लेने के लिए आमजनों को पार्क विभाग के आफिस चौपाटी के सामने फार्म भरना होगा। इसके बाद जमुनाबाग नर्सरी से पौधों का वितरण किया जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









