जय विलास पैलेस देखने जाएंगी राष्ट्रपति, सिलावट करेंगे अगवानी
Jul 11 2023
ग्वालियर। ट्रिपल आइटीएम में 13 जुलाई को आयोजित दीक्षा समारोह में शामिल होने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जय विलास पैलेस के म्यूजियम को देखने भी जाएंगी। उनके शेडयूल में गत रोज यह बदलाव हुआ है जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली है। अब इसके हिसाब से तैयारियां की जा रहीं है। उनके आगमन पर स्टेट प्रोटोकाल की ओर से प्रदेश के जल संसाधन विभाग के मंत्री एवं ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त किया गया है। वे राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से विशेष सुरक्षा टीम ग्वालियर पहुंच गई है। मंगलवार को राष्ट्रपति आगमन के चलते स्थानीय अफसरों के साथ रिहर्सल की गई।
यहां यह बता दें कि ट्रिपल आइटीएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 13 जुलाई को ग्वालियर में एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगी। यहां से सडक़ मार्ग के जरिए उन्हें ट्रिपल आइटीएम लाया जाएगा। ट्रिपल आइटीएम में लगभग चार घंटे का कार्यक्रम अभी तक प्रस्तावित है लेकिन अब जय विलास पैलेस स्थित म्यूजियम का भ्रमण भी जुड़ गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में दस बच्चों से भेंट कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रपति इन बच्चों से मिलेंगी और संवाद करेंगी। ट्रिपल आईटीएम में ही उनका लंच रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









