प्रियंका गांधी की आमसभा में जनसैलाब को लांए, देश और प्रदेश में भाजपा को आईना दिखांए: डॉ. देवेन्द्र शर्मा

Jul 11 2023

ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में 15 ग्वालियर, 16 ग्वालियर पूर्व एवं 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक, मंडलम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो, मंडलम कांग्रेस के प्रभारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की मेला ग्रांउड पर सम्पन्न होने वाली आमसभा को प्रदेश और देश में एैतिहासिक बनाने पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन में मंडलम बैठक तत्काल आयोजित करें, बैठक में सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए का उपस्थित होने अनिवार्य है साथ ही मंडलम के अंर्तगत आने कंाग्रेसजनो को भी आमंत्रित करें। एवं बैठक की प्रोसेडिग बनाए, सभी के हस्ताक्षर करांए और उसकी प्रति कांग्रेस भवन पर जमा करांए, मंडलम की बैठको की जानकारी मप्र कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी। 21 जुलाई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की आमसभा में जनसैलाब को लांए, देश और प्रदेष में भाजपा को आईना दिखांए, मतदाता सूची में नाम बढ़वांए।
बैठक में महाराज ंिसह पटेल, अमर सिंह माहेार, वीर सिंह तौमर, जेएच जाफरी, हमीद खां उस्मानी, संजीव दीक्षित, मेहबूब चेनवाले, भैयालाल भटनागर, माधवी डिगे, सुरेन्द्र यादव, अतुल पवार, रशीद पहलवान, महेश मधुरिया, परमानंद रत्नाकर, बैताल सिंह गुर्जर, अविनाश दुबे चुन्नू, सोनू सिंह राजावत, अशोक शर्मा, नीतू चौहान, आदि उपस्थित थे।