अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ग्वालियर द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में जंगी प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपा
Jul 11 2023
ग्वालियर। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपनी 26 सूत्रीय न्यायोचित मांगों के संबंध में प्रस्तावित आंदोलन के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से कलेक्टर ग्वालियर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन का नेतृत्व संयुक्त रूप से संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं घटक संगठनों के जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग 500 अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में खड़े हुए एवं सरकार से प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मांगों में पुरानी पेंशन पेंशन बहाली, पदोन्नति डीए का एरियर सहित भुगतान, लिपिक संवर्ग का मंत्रालय के समान समयमान, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, गृह भाड़ा भत्ता, आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण, स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करना इत्यादि मांगे प्रमुख हैं
रैली में प्रमुख रूप से रणवीर सिंह सिकरवार, रविंद्र त्रिपाठी, मोहन सिंह राजावत, शिव कुमार द्विवेदी, महादेव सिंह गोयल, भंवर सिंह जादौन, महेंद्र कुमार जैन, बलवीर सिंह परमार, राजकुमार वर्मा, मनोज दुबौलिया, सुनील पटेरिया, ललित खरे, धर्मवीर शुक्ला, प्रशांत सक्सेना, कोशलेन्द्र सोलंकी, मनोज बाथम, वरिष्ठ पदाधिकारी मायाराम शर्मा, विवेक शर्मा, अभिषेक परमार, सोहन सिंह भदोरिया, संजय रावत, धनीराम कुशवाह, इमरान खान, रामबरन शर्मा, केके अवस्थी, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप शिवहरे, योगेंद्र परमार, हरिमोहन शर्मा, श्रीमती सुमन नरवरिया, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती मीरा तोमर, श्रीमती महादेवी चौबे, कोमल सिंह, दीपेंद्र तोमर, उज्जवल श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती ज्योति कुशवाह, श्रीमती रजनी जायसवाल, रामसेवक राठौर, पान सिंह, अटल दुबे, श्रीमती संगीता सेंगर, श्रीमती सुधा राठोर, श्रीमती रंजीता ओझा, श्रीमती विमला राठौर, श्रीमती प्रज्ञा बरौलिया, श्रीमती सुधा राठोर, संतोष वर्मा, श्रीमती मीरा छत्रसाल, महेंद्र कुशवाह, अजमेर सिंह, घनश्याम, फूल सिंह, कालीचरण एवं पेंशनर एसोसिएशन से नंदकिशोर गोस्वामी, प्रीतम सिंह कुशवाह, ओपी अजमेरिया, योगेंद्र सिंह भदोरिया, राजाराम सिंह सेंगर, ललित खरे, राघवेंद्र सिंह कुशवाह इत्यादि और मित्र संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









