कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में लगभग 137 आवेदकों की हुई सुनवाई

Jul 11 2023

ग्वालियर। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार लगभग 137 आवेदक अपनी समस्यायें लेकर पहुँचे। अपर कलेक्टर एचबी शर्मा एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। 
जनसुनवाई में बहुत से जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम कराया गया। साथ ही जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में लगभग 109 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही लगभग ढ़ाई दर्जन आवेदन निराकरण के लिये विभागीय अधिकारियों को सीधे सौंपे गए।