गुर्जर ने विकलांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ जन्मदिन मनाया

Jul 11 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव के नेतृत्व में विकलांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने सिटी सेंटर अलकापुरी स्थित कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर के निवास पर पहुंच कर साहब सिंह गुर्जर को सभी ने जन्मदिन की बधाई दी।  जिसके बाद साहब सिंह गुर्जर ने अपने जन्मदिन की खुशी में उपस्थित सभी कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ऐवं कार्यकर्ताओं का पुष्पहार पहनाकर सम्मानित करते हुए केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। 
इस मौके पर साहब सिंह गुर्जर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज में अपने आपको सौभाग्य शाली महसूस कर रहा हूं। कि विकलांग भाईयो के साथ मुझे जन्मदिन मनाए जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ओर आगे भी हर बर्ष इसी तरह इस जमीं पर सबसे अति कमजोर वर्ग की श्रेणी में आने वाले अपने सभी विकलांग भाईयो के साथ जन्म दिन मनाए जाने का संकल्प लेता हूं।