राजस्थानी थीम पर जैन मिलन महिलाओ ने मानवसेवा ली शपथ

Jul 11 2023

ग्वालियर। जैन मिलन महिला सिटी सेंटर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सिटी सेंटर स्थित होटल रॉयल इन में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि मुकेश अग्रवाल, शीला टोंगिया, राजेश जैन, महेंद्र जैन, राकेश जैन, अनीता जैन, प्रीति जैन, सरोज जैन, नरेश जैन एवं शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश जैन ने शाखा अध्यक्ष श्रीमती शालु जैन को दूसरी बार, शाखा मंत्री श्रीमती मनीषा जैन, शाखा कोषाअध्यक्ष मंजू जैन, रुचि जैन उपाध्यक्ष, वर्तिका  सहकोषाध्यक्ष, मीनाक्षी जैन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, सरिता जैन धार्मिक कार्यक्रम प्रभारी, संगीता जैन उपसचिव, नीलम जैन संचार मंत्री को मानवसेवा की शपथ ग्रहण कराई। साथ साथ सभी नवीन सदस्यों एवं शाखा कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम राजस्थानी थीम पर रखा गया। सभी अतिथियों एवं सदस्यों का राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई तत्पश्चात महावीर वंदना श्रीमती शैलजा, पूर्वी और अर्पिता जैन के द्वारा प्रस्तुत की गई। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और उनका सम्मान किया गया। महिलाओं ने राजस्थानी गीत पर कैटवॉक की सभी ने कार्यक्रमों में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।