एक सप्ताह में बने 31100 पार्थिव शिवलिंग

Jul 11 2023

ग्वालियर। रोशनी घर स्तिथ ऊर्जा सरकार मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अनुष्ठान के तहत प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पार्थिव शिवलिंग निर्माण में शिवलिंग की संख्या जो कि पहले 3100 थी। अब वह बढक़र 5100 तक पहुँच गई है। पार्थिव शिवलिंग बनाने आने बाली महिलाएँ भक्ति भाव व भजन कीर्तन कर मिट्टी के शिवलिंग तैयार कर रहीं है।
 रोशनी घर के अंदर ऊर्जा सरकार मंदिर जयेंद्रगंज में पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण में एक सप्ताह पूरा होने पर  भागवताचार्य पं.घनश्याम शास्त्री महाराज ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान कार्यक्रम में सावन के महीने में पार्थिव शिवलिंग का पूजन करने से भय नाश होता है साथ ही धन-धान्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा कर कर भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है। यह आयोजन 31 अगस्त तक चलेगा। रोजाना सुबह 11:30 बजे से मिट्टी के शिवलिंग बनाना प्रारंभ हो जाते है जो की दोपहर 2 बजे तक बनाकर तैयार किये जाते हैं। प्रतिदिन 5100 पार्थिव शिवलिंग बनाए जा रहे हैं, उसके बाद दोपहर 3 बजे से पूजन वैदिक विधि विधान से प्रारंभ होकर 5 बजे विसर्जन किया जाता हैं। अभी तक 31100  पार्थिव शिवलिंग निर्माण किए जा चुके है।
 इस आयोजन में शहर के लोग बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। यह पूर्णत निशुल्क आयोजन है जो कि पूरे सावन मास तक चलेगा। उसके बाद 1 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। 
मंगलवार को पार्थिव शिवलिंग अभिषेक में अनिल श्रीवास्तव, पवन भटनागर, श्याम वंदना, जितेंद्र चेतना तोमर, अमन पारुल श्रीवास्तव, पीडी सोनी, गोस्वामी, शुभम गुप्ता, बीके तिवारी, राजेश नीरू भटनागर, साहू, नेहा यादव, नीलम कौशिक, अनामिका शर्मा, अमरीश शर्मा, प.अशोक तिवारी, सौरव गोयल, विनोद पाल, संतोष चौरसिया, रवि गुप्ता, सुरेश बाथम,जेएम भाटिया, चिट्टू शर्मा, राजकुमारी, कीर्ति, गीता मैडम शामिल रहे। पार्थिव शिवलिंग निर्माण और पूजन में आप भी शामिल हो सकते हैं।